Dark Mode
आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ पहुंचे ब्यावर

आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ पहुंचे ब्यावर

 

मृतकों के घर पर जताया शोक व लापता युवकों के परिजनों से मिले 

बारिश के मौसम में घूमने का प्लान नहीं बनाने की अपील की जारी 

अजमेर। आरटीडीसी चेयरमैन व राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ मंगलवार सुबह ब्यावर पहुंचे और मनाली में प्राकृतिक आपदा के शिकार हुए मृतक युवकों के परिजनों के घर जाकर शोक व्यक्त किया। साथ ही लापता युवकों के परिजनों से मिले। आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ ने बारिश के मौसम में प्राकृतिक आपदा से दोबारा किसी के साथ ऐसा हादसा न हो, इसके लिए अपील भी जारी की है। आरटीडीसी चेयरमैन व राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ बताया कि आज मैं ब्यावर पहुंचा और मनाली घूमने गए ब्यावर के 7 नौजवानों के साथ बारिश व प्राकृतिक आपदा से जो दर्दनाक हादसा हुआ है। इससे ब्यावर को बड़ी क्षति हुई है। इस हादसे में चार नोजवानो का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक साहिल तेजी, लालचंद डुगलच, नरेंद्र सिंह व अक्षय कुमावत के परिजनों के घर पहुँचकर शोक प्रकट किया और  संवेदना प्रकट की है। संदीप सांगेला, चैतन्य सांखला व नितेश पंडित तीनों नोजवान अभी भी लापता है। आज सभी मृतक व लापता नौजवानों के घर पहुंचकर उनके परिवारों से तकलीफ व परेशानी जानी। मृतक  के परिवारों को परिजनों को बंधाया। लापता युवकों की तलाश के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री से भी बातचीत की है। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई जन कल्याणकारी नीतियां बनाई है। ऐसे में सरकारों का हमें भी साथ देना चाहिए। मृतक व लापता युवकों के परिजनों को हरसंभव मदद व आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है । बारिश के मौसम में प्रदेश के सभी लोगों से अपील करते हुए  निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी का ध्यान रखकर ही घूमने का प्लान बनाएं, क्योकि वर्तमान में राजस्थान सहित अन्य राज्यों में काफी बारिश हो रही है, ताकि ऐसे हृदय विदारक  व दर्दनाक  बड़े हादसों से बचा जा सके।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!