Dark Mode
बड़लेश्वर महादेव मंदिर में विश्व कल्याण के लिए हुआ रुद्राभिषेक

बड़लेश्वर महादेव मंदिर में विश्व कल्याण के लिए हुआ रुद्राभिषेक

 

फलोदी . शहर के मध्य स्थित बदलेश्वर महादेव मन्दिर में धर्मप्रेमी लोगों ने सुकाल एवम विश्वकल्याण की कामना को लेकर रुद्राभिषेक का आयोजन करवाया। फलोदी शहर के मध्य गाँधी चौक के पास स्थित बड़लेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार गणेश चतुर्थी को धर्मप्रेमी लोगों ने क्षेत्र में सुकाल * अच्छी बारिश) एवम विश्व कल्याण की कामना को लेकर रुद्राभिषेक करवाया। आचार्य महेंद्र पुरोहित ने मुख्य यजमान पन्नालाल व्यास पहलवान ( अध्यक्ष नगरपालीका फलोदी ) से गणेश, कार्तिक, नवग्रह, महादेव एवम पार्वती माता की पूजा अर्चना करवाई। इसके दोपहर करीब 1 बजे से आचार्य महेंद्र पुरोहित एवम11 विद्वान पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान भक्तों ने महादेव के जल, शहद, दूध, गंगाजल, इत्र, गने का रस, आदि अर्पण करके पूजा की। रुद्राभिषेक पश्चात शाम को मन्दिर की आकर्षक  सज्जावट की गई और महाआरती का आयोजन किया गया तथा प्रसादी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान पन्नालाल व्यास अध्यक्ष नगरपालीका, अम्बालाल जोशी, सुंदरलाल बोहरा, चंपालाल पुरोहित, बृजमोहन बोहरा, सत्यनारायण गुचिया, अशोक व्यास, पप्सा व्यास, श्याम सुंदर गुचिया, आनंद चांडा, मुरली व्यास, गजेंद्र पुरोहित, राधेश्याम बोहरा, भैयालाल बोहरा, चंपालाल व्यास, नरोत्तम व्यास सहित सेकड़ो धर्मप्रेमी लोग उपस्थित रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!