Dark Mode
प्रदूषण को काबू करने के लिए Noida-Ghaziabad में भी लागू नियम

प्रदूषण को काबू करने के लिए Noida-Ghaziabad में भी लागू नियम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर स्तर पर बना हुआ है। प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने भी कई कदम उठाए है। दिल्ली सरकार के निर्देशों के बाद शुक्रवार से दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तीसरे चरण को लागू किया गया है।
इस तीसरे चरण के तहत एनसीआर के दो प्रमुख यूपी शहरों में बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश के दो शहरों में सड़कों से लगभग चार लाख वाहनों को हटाया जाएगा। जीआरएपी 3 के तहत बीएस III (पेट्रोल और डीजल) और बीएस IV (डीजल) गाड़ियों को सड़क पर चलाना बैन हो गया है। अब दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में गाड़ियां नहीं चल सकेंगी। आंकड़ों के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर में ऐसे 1.8 लाख वाहन और गाजियाबाद में 2 लाख वाहन है। इस मामले पर पुलिस और परिवहन विभाग का कहना है कि जीआरएपी 3 निर्देश को सख्ती से लागू किया जाएगा। यात्रियों ने कहा कि राज्य सरकार को सार्वजनिक परिवहन में सुधार करने की जरुरत है। नोएडा में कुल 10.4 लाख रजिस्टर्ड वाहन हैं, जिनमें से 1.4 वाहन बीएस III श्रेणी के हैं, जिसमें 96,210 पेट्रोल और 41,067 डीजल के वाहन है। शहर में 41,516 बीएस IV डीजल वाहन भी रजिस्टर्ड हैं। गाजियाबाद में कुल 1.7 बीएस III वाहनों में से 1.6 लाख पेट्रोल और 10,931 डीजल वाहन हैं। अन्य 75,651 वाहन बीएस IV डीजल श्रेणी में आते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!