Dark Mode
US dollar के मुकाबले रुपया छह पैसे गिरकर 82.24 पर

US dollar के मुकाबले रुपया छह पैसे गिरकर 82.24 पर

मुंबई। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 82.24 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि एक ओर अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और दूसरी ओर घरेलू शेयर बाजारों में तेजी तथा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 82.22 पर खुला और फिर पिछले बंद के मुकाबले छह पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 82.24 पर आ गया।
रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 82.18 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत गिरकर 102.66 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.77 प्रतिशत बढ़कर 73.60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!