ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का निरन्तर किया जा रहा आयोजन
धौलपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा एवं निर्देशों की अनुपालना में जिले में आमजन को राज्य सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ सीधे उनके घर-द्वार तक पहुँचाने के लिए 12 जून से 15 जुलाई तक ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने बताया कि अभियान के तहत महत्वपूर्ण विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। शिविरों का समय सप्ताह के कार्य दिवसों में प्रातः 9.30 बजे से सायं 6 बजे तक (अथवा कार्य समाप्ति तक) रहेगा। उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक का कार्य उसी दिन पूर्ण करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
आज यहां होगा ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन
जिला कलक्टर ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर के अन्तर्गत 19 जून को उपखण्ड धौलपुर की ग्राम पंचायत दयेरी के अटल सेवा केन्द्र में एवं खेड़ा के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में, उपखण्ड बाड़ी की ग्राम पंचायत सनौरा एवं नकसौदा के अटल सेवा केन्द्र में, उपखण्ड बसेड़ी की ग्राम पंचायत पिपरौन के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में, उपखण्ड राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत नाहिला एवं सदापुर के अटल सेवा केन्द्र में, उपखण्ड सैपऊ की ग्राम पंचायत पिपरौआ एवं मालौनी पंवार के अटल सेवा केन्द्र में तथा उपखण्ड सरमथुरा की ग्राम पंचायत भरकूंजरा के अटल सेवा केन्द्र में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
आज यहां होगा शहरी सेवा शिविरों का आयोजन
जिला कलक्टर ने बताया कि शहरी सेवा शिविर के अन्तर्गत 19 जून को नगर परिषद धौलपुर के वार्ड नंबर 11 से 20 तक का नगर परिषद कार्यालय में, नगर पालिका बाड़ी के वार्ड नंबर 1 से 45 का मवेशी खाना परिसर तहसील कार्यालय के बगल बाड़ी में, नगर पालिका सरमथुरा के वार्ड नंबर 5 का नगरपालिका कार्यालय परिसर सरमथुरा में, नगर पालिका मनियां के वार्ड नंबर 5 का नगरपालिका कार्यालय मनियां में, नगर पालिका सैपऊ के वार्ड नंबर 5 का अम्बेडकर भवन सैपऊ में, नगर पालिका राजाखेड़ा के वार्ड नंबर 6, 7, 8, 9, का नगरपालिका कार्यालय परिसर राजाखेड़ा में तथा नगर पालिका बसेड़ी के वार्ड नंबर 1 से 25 तक प्रति दिवस नगरपालिका कार्यालय बसेड़ी में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।