जैसलमेर में 9 पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
जैसलमेर। जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर-2026 के लिए जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार, 11 अगस्त को चारों उपखण्ड क्षेत्रों की 09 ग्राम पंचायतों में फॉलोअप शिविरों का आयोजन रखा गया है। अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम सैनी ने बताया कि मंगलवार को उपखण्ड क्षेत्र जैसलमेर में छत्रैल, शेखासर, धोबा एवं नेतसी, उपखण्ड पोकरण में ग्राम पंचायत भादरिया, अजासर उपखण्ड फतेहगढ़ में ग्राम पंचायत झिनझिनयाली एवं फतेहगढ तथा उपखण्ड भणियांणा में ग्राम पंचायत गुंदाला में फॉलोअप शिविर रखे गये है। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे फोलोअप शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं को रखे ताकि उनका समाधान किया जा सके।