Dark Mode
युवा महोत्सव समारोह में ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मौका , जोगिन्दर अवाना

युवा महोत्सव समारोह में ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मौका , जोगिन्दर अवाना

 

राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय में युवा महोत्सव आयोजन, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ

 
नदबई ।देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने नदबई राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय व उच्चैन राजकीय विद्यालय में युवा महोत्सव का शुभारम्भ किया। साथ ही अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में शामिल होने का आहृवान किया। इससे पहले एसडीएम जोगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष का माला-साफा पहनाकर अभिनंदन किया। बाद में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने प्रदेश की दुर्लभ व लोक संस्कृति के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए प्रदेश की संस्कृति को बचाने को कहा।
समारोह दौरान नदबई में 1223 व उच्चैन मुख्यालय पर आयोजित समारोह में 280 विद्यार्थियों ने सामूहिक नत्य एकल नृत्य व एकल गायन सहित अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। बाद में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को स्मृति चिंह व प्रशस्ति पत्र देकर पुरुस्कृत किया। साथ ही प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को लाभान्वित होने को कहा। देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यो पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने व विकास कार्यो को लेकर ग्रामीणों को राजनीतिक गुटबाजी से दूर रहते हुए सहयोग करने का संकल्प दिलाया। समारोह में उच्चैन नगर पालिकाध्यक्ष विमला राजौरा, नदबई नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधी दिलीप सिनसिनवार, ब्लॉँक कांग्रेस अध्यक्ष हरस्वरूप शर्मा, नदबई सीबीईओ मुकुट सिंह गुर्जर, उच्चैन सीबीईओ गजेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष अशोक पुष्पा उपाध्याय भी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!