Dark Mode
सद्गुरू टेऊराम जयन्ती उत्साहपूर्वक मनाई ।

सद्गुरू टेऊराम जयन्ती उत्साहपूर्वक मनाई ।

पदमपुर .  राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा प्रकाशित पुस्तक सद्गुरू टेऊराम जयन्ती पर  विशेषांक का लोकार्पण  प्रेमप्रकाश मण्डलाध्यक्ष स्वामी भगत प्रकाश महाराज के कर-कमलों द्वारा अमरापुर  जयपुर में किया गया।
अकादमी प्रशासक एवं जयपुर संभागीय आयुक्त अन्तर सिंह नेहरा ने बताया कि पुस्तक प्रकाशन का उद्देश्य वर्तमान परिदृश्य में सद्गुरू के विचारों से परस्पर प्रेम, सद्भाव, भाईचारा, साम्प्रदायिक एकता, मानव कल्याण, राष्ट्र प्रेम की भावना विकसित कर युवा पीढ़ी को सद्मार्ग पर चलने एवं उनके विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा देगी।
अकादमी सचिव योगेन्द्र गुरनानी ने बताया कि लोकार्पण समारोह में स्वामी भगत प्रकाश महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि सद्गुरू स्वामी टेऊँराम जी महाराज परम सिद्ध सन्त और युग पुरूष थे, वे ऐसे परम वैरागी तेजपुंज महापुरुष थे जिन्होंने जीवों को सत्य मार्ग की राह दिखाकर सभी के कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि सद्गुरू के विचारों को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने का अकादमी का यह पुनीत कार्य अत्यन्त सराहनीय है। उन्होंने पुस्तक प्रकाशन में सहयोग के लिये माननीय कला एवं संस्कृति मंत्री डा.बी.डी.कल्ला का साधुवाद किया।

गुरनानी ने बताया कि श्री अमरापुर द्वारा संपादित उक्त पुस्तक प्रेम प्रकाश मण्डल के पुरोधा आचार्य सद्गुरू स्वामी टेऊराम महाराज के 137 वें प्राकट्योत्सव पर जन-कल्याण हेतु रचित उनके उपदेशों, कवितावली, छन्दों आदि को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्री प्रेम प्रकाश सम्प्रदायचार्य की अलौकिक, दुर्लभ, दिव्य महाविभूति सद्गुरू स्वामी टेऊँराम महाराज को समर्पित ’सद्गुरू टेऊँराम जयन्ती विशेषांक’ का प्रकाशन किया गया है।

समारोह में प्रेमप्रकाश आश्रम के मोनू महाराज, बी.डी.टेकवानी, गिरधारी लाल मुल्तानी, मनु मास्टर, मधु कालानी, हीना वाधवानी एवं बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!