सादुलपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति की 51 वीं वार्षिक साधारण सभा गुरुवार को
चूरू। सादुलपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड, सादुलपुर की वर्ष 2025-26 की 51वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन गुरुवार, 01 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 11:15 बजे समिति कार्यालय के सामने, कृषि उपज मण्डी परिसर सादुलपुर में किया जाएगा। समिति के मुख्य व्यवस्थापक सुशील स्वामी ने बताया कि कोरम के अभाव में बैठक स्थगित होने की स्थिति में, सभा निर्धारित दिन एवं स्थान पर पुनः दोपहर 12:15 बजे आयोजित की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि साधारण सभा में समिति की वित्तीय स्थिति, विकास योजनाओं तथा सदस्यों व कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं अनुमोदन किया जाएगा।