पलसाना में भगवा रैली आज
होद का बालाजी से रवाना होगी यात्रा
पलसाना। पलसाना में हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल भगवा रैली एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। भगवा रैली में सात डीजे, ड्रोन से पुष्प वर्षा. बग्घी में राम दरबार की झांकी सजेगी। निंबार्क संप्रदाय एवं श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर के महंत मनोहरशरण शास्त्री के सानिध्य में भगवा रैली का आयोजन होगा। जिसमें ड्रोन से पुष्प वर्षा की जाएगी। कार्यकर्ताओं ने बताया कि शोभायात्रा में सफेद रंग की करीब चार घोड़ी भी साथ चलेगी। इसके अलावा पंजाबी ढोल शोभायात्रा में साथ चलेंगे। शोभायात्रा में करीब 10 झांकियां होगी। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह नजर आ रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव कार्यक्रम में पलसाना सर्वसमाज के लोग भाग लेंगे। रैली होद के बालाजी से दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे रवाना होगी। रैली मेहता का बास होते हुए गोवटी रोड होते हुए सहकारी के सामने से गुजरेगी। इसके बाद बस्सी, पुराना शिव मंदिर, बड़ा पाना कोटड़ी, पोस्ट ऑफिस रोड रामलीला मैदान पुराना बाजार से होते हुए होद का बालाजी पहुंचेगी । रैली का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।