सहजयोग अभ्यास सबको जरूरी-सहजी डॉ0 कुमार
बयाना। सकारात्मकता की प्राप्ति सरल व् सहज रूप से सहजयोग के नियमित अभ्यास से प्राप्त होती है।यह उदगार सहजी डॉ0 कुमार शास्त्री ने स्कूली बच्चों को सहज योग की प्रामाणिकता स्पष्ट करते हुए व्यक्त किये।उन्होंने बिधिवत सहज अभ्यास कराकर बच्चों को इससे प्राप्त लाभों की जानकारी कराई।उन्होंने बताया सभी को आज के कोलाहल,तनाव से बचाव के लिए सहजयोग करना चाहिए।अनेको देशों में सहज योग के अभ्यास से लोग लाभान्वित हो रहे हैं।अपने देश में भी अधिकांश शहरों व् ग्रामीण क्षेत्रो में सहज योग की कक्षाएं चालू हैं। बयाना में भी बेयर हॉउस रोड स्थित जानकीपुरम कॉलोनी में सहजयोग सेवा केंद्र प्रत्येक रविवार को सहज कार्यक्रम का आयोजन करता है।