मोदानी परिवार द्वारा ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सहस्त्रघट का आयोजन
नरैना . मोदानी नगर के प्रमोटर सत्यनारायण रवि मोदानी के द्वारा रेलवे स्टेशन के पास मोदानी नगर में स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में अपने परिजनों के साथ सहस्त्रघट व जलाभिषेक का आयोजन आचार्य चन्द्रशेखर शास्त्री के आचार्यत्व में एकादश विद्वान पंडितों के द्वारा किया गया! जलाभिषेक के पश्चात शिवभक्त रामचरण परवाल ने प्रतिदिन की तरह शिव परिवार की मनमोहक झांकी सजाई ! बता दें सत्यनारायण मोदानी कस्बे के मशहूर उद्योगपति व पूर्व नपा चैयरमेन रह चुके स्व. रामजीदास मोदानी के पुत्र हैं ! जो वर्तमान में जयपुर रहते हैं तथा जयपुर में माहेश्वरी समाज सहित अन्य सेवाभावी संस्थाओं से जुड़े हुये है !