सैफ अली खान की नेटवर्थ है 1200 करोड़
सैफ अली खान बॉलीवुड के उन चुनिंदा सितारों में शुमार हैं जिन्होंने सफलता का स्वाद चखा है। गुरुवार को सैफ अली खान उस समय चर्चा में आ गए हैं जब उनके घर पर धारदार हथियार से उनपर हमला किया गया। मुंबई के लीलावती अस्पताल में सैफ अली खान का इलाज किया जा रहा है।सैफ अली खान वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में कई वर्षों से एक्टिव हैं मगर बीते कुछ सालों में उन्होंने अलग ही ख्याति पाई है। इस दौरान सैफ अली खान ने अपार संपत्ति भी हासिल की है।
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो सैफ अली खान की कुल संपत्ति 150 मिलियन डॉलर यानी 1200 करोड़ रुपये से अधिक है।सैफ अली खान बॉलीवुड के सबसे अमीर सितारों में से एक है। शाहरुख खान, जूही चावला, ऋतिक रोशन, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और विवेक ओबेरॉय जैसे चुनिंदा सितारे हैं जिनके पास सैफ से अधिक संपत्ति है। सैफ की संपत्ति का मुकुट रत्न शानदार पटौदी पैलेस है, जो हरियाणा में उनका घर है और उनके घर की पैतृक सीट है। पटौदी पैलेस की अनुमानित कीमत 800 करोड़ रुपये है और यह भारत के सबसे महंगे निजी आवासों में से एक है। पटौदी पैलेस 10 एकड़ में फैला हुआ है।