Dark Mode
अजीत पब्लिक विद्यालय में संत रविदास जयंती मनाई गई

अजीत पब्लिक विद्यालय में संत रविदास जयंती मनाई गई

 
 
तिजारा .   कस्बे के अजीत पब्लिक माध्यमिक ( अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय में आज दिनांक 04 फरवरी 2023 को विद्यालय प्रांगण में महान संत रविदास जी की जयंती मनाई गई।
 
जिसके अंतर्गत मुख्य वक्ता श्रीमान प्रेम सिंह जी राजावत प्रांतीय संयोजक बजरंग दल उपिस्थित रहे। इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में समस्त विद्यार्थियों को संत रविदास जी के जीवन से प्रेरित होकर समस्त जाति पाती की दूरियां मिटाते हुए मानवता को सर्वोपरि रखने का उद्बोधन प्रेम सिंह राजावत जी द्वारा दिया गया।
 
आज समस्त संसार में चारो ओर जाति पाती की दीवारें इंसानों को बांटने का कार्य कर रही हैं वही विद्यालय प्रांगण में इस प्रकार की महान विभूतियों की स्मृति समस्त बालको मैं प्रेम एवं समरसता की भावना कूट कूट कर भर रही हैं। जातिवाद को भुलाकर मानवतावाद को अपनाते हुए एकजुट रहने का भाव विद्यार्थियों के मध्य साझा किया गया। 
 
कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त विद्यार्थियों एवं अभिभावकों सहित विद्यालय के निदेशक श्रीमान अभिषेक जी जैन, विद्यालय प्राचार्या श्रीमती पायल जी जैन, यशपाल आचार्य सहित समस्त स्टाफ गण उपिस्थित रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!