Dark Mode
सलूंबर : आयुर्वेद विभाग द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का पिलादर में भव्य आयोजन

सलूंबर : आयुर्वेद विभाग द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का पिलादर में भव्य आयोजन

सलूंबर। भारत सरकार एवं आयुर्वेद विभाग के निर्देशानुसार महिलाओ के स्वास्थ्य और पोषण महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर केंद्रित इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों में कुपोषण को दूर करना है।इस हेतु आयुष्मान आरोग्य मंदिर पिलादर द्वारा आज दिनांक 29 सितंबर 2025 को स्वास्थ्य जांच और विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 73 महिलाओ ने निःशुल्क स्वास्थ्य वार्ता का लाभ लिया। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रियंका जैन ने बताया कि पिलादर ग्राम पंचायत में स्थित चारभुजा नाथ जी के मंदिर में ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण महिलाओं को होने वाले रोगों के बारे में जानकारी दी गई एवं उनसे बचाव के उपाय बताए गए। डॉ.जैन ने बताया कि महिलाएं हमेशा स्वयं से पहले परिवार का ध्यान रखती है, लेकिन अगर महिलाएं ही स्वस्थ नहीं रहेगी तो वह परिवार कैसे स्वस्थ रह पाएगा। अतः महिलाओं को समझाया गया कि उन्हें अपने स्वास्थ्य को पहले प्राथमिकता देनी चाहिए। शिविर में आयी सभी महिलाओं की नि:शुल्क खून की जांच की गई तथा जरूरतमंद महिलाओं को नि:शुल्क आयुर्वेदिक दवाईयों का वितरण भी किया गया। योग प्रशिक्षक दिनेश रेबारी द्वारा महिलाओं को स्वस्थ रहने हेतु प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!