Dark Mode
आवारा पशुओं बचाने के लिए श्री सीमेंट कंपनी में स्वीकृति प्रदान की

आवारा पशुओं बचाने के लिए श्री सीमेंट कंपनी में स्वीकृति प्रदान की

नवलगढ़ तहसीलदार का किसान, युवाओं व टीम राजेश कटेवा ने आभार व्यक्त किया

 
नवलगढ़ .  विधानसभा के गोठड़ा गांव में निर्माणाधीन श्री सीमेंट प्लांट में वर्षा ऋतु के दौरान गत वर्ष भी दलदल में फंस कर 6 गाय काल का ग्रास बन चुकी थी और कंपनी में केवल आश्वासन देकर मामले से पल्ला झाड़ दिया था।उसी प्रकार से इस वर्षा ऋतु में भी दलदल में फंस कर एक नीलगाय काल ग्रास बन चुकी थी। वर्षा ऋतु के दौरान यहां की मिट्टी दलदल बन जाती है जिससे कई बार इस प्रकार की घटना हो चुकी है। इस पर कंपनी ने किसी प्रकार का कोई ध्यान नहीं देने की वजह से किसानों, युवाओं व टीम राजेश कटेवा ने इस मामले को जोरदार आंदोलन के रूप में उठाया। और किसानों के सहयोग से नीलगाय के मृत शरीर को फैक्ट्री के मुख्य गेट के सामने रखकर काफी देर तक आंदोलन किया। श्री सीमेंट कंपनी पर दबाव बनाया प्रशासन वहां पर पहुंचा। और कई घंटों तक इस नीलगाय सहित तमाम आवारा पशुओं को बचाने के लिए आंदोलन किया। आंदोलन में किसान, युवा साथी टीम राजेश कटेवा ने मामले को जोरदार ढंग से फैक्ट्री के सामने अपना पक्ष रख कर प्रशासन पर भी दबाव बनाया। श्री सीमेंट कंपनी के मुख्य गेट पर आंदोलनकारी के द्वारा कुछ घंटों के लिए कंपनी का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया।
आंदोलनकारियों के द्वारा कंपनी के उच्च अधिकारी किसानों, युवाओं ,टीम राजेश कटेवा से बात करने के लिए तैयार हुए और किसानों ने कंपनी के अधिकारियों को अपना मांग पत्र दिया। निम्न बिंदुओं के आधार पर मांगपत्र कंपनी के अधिकारी को सौंपा। 1. 3 किलोमीटर के दायरे में सरकार के मापदंडों के अनुसार 500-700 गायों के लिए तारबंदी, चारा -पानी, चारा गृह आदि की उचित मापदंडों की अनुसार उपलब्ध करवाना। 2 खदानों के दुर्घटना क्षेत्र में बाड़ लगाना/तार बंदी जहां दुर्घटना की संभावना हो वहां उचित व्यवस्था करना।3. आसपास की गौशालाओं में सीमेंट फैक्ट्री की ओर से आर्थिक सहयोग करवाना। नवलगढ़ तहसीलदार ने मुख्य भूमिका निभाते हुए आंदोलनकारियों की मांगों को श्री सीमेंट कंपनी में लिखित में दी और समय पर सभी मांगों को स्वीकार करते हुए सहमति प्रदान की। किसानों युवाओं व टीम राजेश कटेवा ने तहसीलदार का आभार व्यक्त किया।
 
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!