सांडवा पुलिस ने बाइक सहित तीन संदिग्ध व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
बीदासर। ग्राम पंचायत ज्याक में गुरुवार देर शाम को ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल पर घूम रहे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर सांडवा पुलिस को सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को शांतिभंग की कार्रवाई में गिरफ्तार किया। थानाधिकारी हंसराज लूणा ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो अपना नाम उगमाराम जाती बावरी उम्र 35 वर्ष निवासी गोटन, मुकेश जाती बावरी उम्र 34 वर्ष, राजेंद्र जाती बावरी निवासी रेण पुलिस थाना बताया और रात्रि में घूमने का कारण पूछा तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिस पर कड़ी पूछताछ की गई तो मुकेश द्वारा अजमेर से पुष्कर रोड़ शराब ठेके के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी करना व एक दूसरी मोटरसाइकिल एक मई को बीकानेर जिले के गांव जसरासर से चोरीकर रास्ते भटककर यहाँ आना बताया। थानाधिकारी ने बताया कि मुकेश द्वारा विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया और मुकेश पर 8 मोटरसाइकिल चोरी के मामले दर्ज है। दूसरे मुल्जिम उगमाराम पर खुले में पड़े समान, बैटरी, सोलर ऊर्जा प्लेट, सुने मकानों में चोरी के 28 प्रकरण सहित 31 मामले दर्ज है। तीसरा मुल्जिम राजेंद्र गोटन पुलिस थाने का एचएस और इसके विरुद्ध लूट मारपीट के 3 मामले दर्ज है।