Dark Mode
सफाई कर्मचारियों की हड़तालपांचवे दिन भी जारी, जगह-जगह गंदगी के लगे ढेर

सफाई कर्मचारियों की हड़तालपांचवे दिन भी जारी, जगह-जगह गंदगी के लगे ढेर

धौलपुर। नगर पालिका बाड़ी के 45 वार्डों में से 39 वार्डों में ठेके पर सफाई कार्य करने वाले कर्मचारी और विभिन्न वार्डों से कचरा गाड़ियों में कचरे को एकत्रित करने वाले स्टाफ ने पांच दिन से शहर में सफाई का काम बंद कर रखा है। ऐसे में शहर की सफाई नहीं होने से जगह-जगह कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं और शहर के नागरिक गंदगी और कचरे के सड़ने की दुर्गंध झेल रहे है। विभिन्न वार्डों में ठेके पर सफाई का कार्य करने वाली महिला सफाई कर्मचारी गुड्डी देवी, बेबी रानी, आशा, मीना सहित अन्य ने बताया कि पांच दर्जन से अधिक संविदा कार्मिक संवेदक संदीप शर्मा और तेज प्रकाश पाराशर की फर्म के माध्यम से विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य पर लगे हुए हैं। उक्त सफाई कार्य को लेकर उन्हें हर महीने भुगतान नहीं दिया जा रहा। पिछले चार महीने का भुगतान फर्म ने उन्हें नहीं दिया है साथ में उनके दो वर्ष का पीएफ भी उनके खाते में ट्रांसफर नहीं किया है। इसी को लेकर वे कई बार उपखंड प्रशासन, नगर पालिका के अधिकारियों के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। ऐसे में उन्होंने करीब 20 दिन पूर्व भी दो दिन हड़ताल की थी। तब उन्हें पालिका के चेयरमैन और अधिकारियों के साथ पूर्व विधायक ने समझाइश कर वापस काम पर बुला लिया था लेकिन पूरा जनवरी माह निकल गया लेकिन कोई भुगतान नहीं किया गया। ऐसे में उनके घरो में आर्थिक तंगी के चलते परेशानी आ रही है। बाजार से दुकानदार सामान भी उधार नहीं दे रहे है। ऐसे में सभी कार्मिकों ने सर्वसम्मति से बैठक कर निर्णय लिया है की जब तक उनका भुगतान नहीं होगा सभी कार्मिक कोई काम नहीं करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!