Dark Mode
सांकरिया ट्रस्ट ने 12सौ विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री के साथ स्कूली बैंग वितरण किए।

सांकरिया ट्रस्ट ने 12सौ विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री के साथ स्कूली बैंग वितरण किए।

 

 लक्ष्य तय कर शिक्षा ग्रहण करने से सफलता अवश्य मिलेगी:-जोराराम कुमावत।

 
 
 सुमेरपुर। साण्डेराव स्थानीय नगर के राजकिय उच्च बालिका माध्यमिक विद्यालय सहित सभी सरकारी विद्यालयों के 1280 छात्र-छात्राओ को पाठ्य साम्रगी के साथ स्कूली बैंग शा.प्रतापचंद कपुरचंद सांकरिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक समारोह के दौरान सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत की मौजूदगी में दिए गएं। इस दौरान सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत ने कहा कि विधार्थियों को चाहिए कि वे एकलव्य की तरह पहले अपना लक्ष्य तय कर आगें की शिक्षा ग्रहण करें,सफलता अवश्य मिलेगी।मारवाड़-गोड़वाड जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जयदेव सिंह राणावत ने कहा कि साण्डेराव भामाशाहों की नगरी हैं बस इन्हे प्रेरित करने की जरूरत है,इन भामाशाहों के छात्र-छात्राएँ यहां नहीं पढते हैं मगर यह लोग अपनी जन्म भूमि पर शिक्षा व चिकित्सा सहित अन्य विकास कार्यों के साथ गांव की सुविधाओं के लिए हर वर्ष कुछ न कुछ करते रहते हैं।बालिका विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोतीसिंह पुरोहित ने कहा क‍ि सभी नियमित बैग लेकर विद्यालय पहुंचे तथा बेहतर तरीके से अध्ययन का कार्य करें, विद्यालय सभी को बेहतर शिक्षा देने की दिशा में गंभीर है जरुरत है मन लगाकर पढ़ने की जो भी पढ़ाई विद्यालय में होती है उसे घर में पहुंचकर अभ्यास करने का प्रयास करें।महात्मा गांधी अग्रेंजी माध्यम विधालय के प्रधानाचार्य कपुरचंद परिहार ने कहा कि साण्डेराव में भामाशाह परिवार की और से पिछले 9 वर्षों से लगातार विधार्थियों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री के साथ स्कूली बैंग वितरण का वितरण किया जा रहा है।दो-तीन बार तो स्कूली पोशाक व शूज भी वितरण किए गएं थें।साकरियां चैरिटैबल ट्रस्ट द्वारा पिछले 9 वर्षो से करवाये गए कार्य तारिफे काबिल है।प्रधानाचार्य परिहार ने कहा कि पुस्तके विद्यालय से निःशुल्क मिल जाती है परंतु अभ्यास पुस्तिका व युनिफार्म के साथ पाठ्य सामग्री महंगे दामो पर खरीदना मुश्किल था जो पिछले 9 वर्षो से सांकरिया चेरिटेबल के संचालक परिवार द्धारा निःशुल्क वितरण करने से सबसे ज्यादा फायदा जरूरतमंद विद्यार्थियों को हुअ है। उन्होने विद्यार्थियो को पढ-लिख कर अपना भविष्य स्वयं को बनाने की सीख दी।  सांकरिया चेरिटेबल ट्रस्ट के इन्द्रराज सांकरिया ने कहा कि भामाशाह परिवार शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र में हर तरह के सहयोग करने के लिए तत्पर रहते हैं जबकि भामाशाह परिवार को जब किसी कार्य के लिए प्रशासनिक सहयोग की जरूरत होती है तो वो समय पर नहीं मिल पाता हैं।एडवोकेट नारायण भाटी,भवानी सिंह राठौड़,बाबुलाल माली,सरपंच श्रीमती दाखुदेवी भील ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में भुराराम मालवीय, रमेश कुमार भील,चंपालाल, कैलाश कुमार,शंकर सिंह काकू सहित प्रबुद्धजन उपस्थिति थे।  
*भामाशाहों का हुआ सम्मान :-* हर वर्ष शिक्षा के क्षैत्र में विद्यार्थियों को सहयोग करने वाले सांकरिया चेरिटैबल ट्रस्ट के इन्द्रराज सांकरिया,मदनलाल, केवलचंद,विनोद सुथार,विमला बहन,इन्द्रा बहन,साधना बहन,  बबी देवी सहित उपस्थित साकरिया परिवार के सभी सदस्यों का संस्था प्रधान मोतीसिंह पुरोहित के सानिध्य में विद्यालय परिवार के सदस्यों की और से साफा पहनाकर फुलमालाओ से जोरदार स्वागत किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!