कर्मचारी महासंघ का पौधारोपण अभियान जारी एसडीएम कार्यालय में लगाए पौधे
छीपाबड़ौद . राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा सामाजिक सरोकार की श्रंखला के अंतर्गत पौधारोपण अभियान जारी है जिलाध्यक्ष नंदलाल केसरी ने बताया की प्राकृतिक संरक्षण के लिए एसडीएम कार्यालय में पौधे लगाए गए इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी धनराज मीणा, तहसीलदार शंभू दयाल मित्तल, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के उपशाखा अध्यक्ष धनराज सुमन ने भाग लिया अतिथियों द्वारा पौधारोपण पहल की सराहना की गई और सभी से एक पौधा जरूर लगाने की अपील की गई। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।