Dark Mode
सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर शहर ने दी नियुक्तियां

सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर शहर ने दी नियुक्तियां


जयपुर । सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर शहर ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये जयपुर शहर में विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किये।  
सर्व ब्राह्मण महासभा के राश्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा के निर्देषानुसार जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने अपनी जयपुर शहर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये सीविल लाईन विधानसभा अध्यक्ष के पद पर अरविन्द कौशिक, विधाधर नगर विधानसभा अध्यक्ष के पद पर नीरजशर्मा, झोटवाडा विधानसभा अध्यक्ष के पद पर मेहरचंद शर्मा को 2 वर्ष के लिए नियुक्ति देकर नियुक्ति पत्र सौंपा।
अनिल सारस्वत ने बताया कि सभी पदाधिकारी समाज में विगत कई वर्षों से सक्रिय हैं तथा समाज के प्रत्येक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहते है और समाज सेवा में गहरी अभिरूची है। आप ब्राह्मण समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ाने एव संगठित करने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करेगे। 
इस अवसर पर विधि प्रकोश्ठ के प्रदेषाध्यक्ष एडवोकेट कमलेश शर्मा, युवा जयपुर संभाग अध्यक्ष  दिनेश शर्मा, युवा जयपुर षहर अध्यक्ष अविकुल शर्मा सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!