Dark Mode
कलक्टर देवेंद्र कुमार के आश्वासन के बाद सर्व समाज का धरना हुआ समाप्त

कलक्टर देवेंद्र कुमार के आश्वासन के बाद सर्व समाज का धरना हुआ समाप्त

दौसा- जिला मुख्यालय पर सर्व समाज के युवाओं द्वारा 11 दिन से दिया जा रहा धरना कलक्टर देवेंद्र कुमार के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। राकेश सैनी ने बताया पूर्व में एडीएम द्वारा जारी कार्यवाही पत्र पर जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने सर्व समाज के युवाओं को 11 बिंदुओं पर कार्यवाही के लिए आश्वत किया। जिला मुख्यालय पर संचालित फर्जी स्कूलों/कोचिंगों वाले मामले में कलक्टर ने कहा केंद्र सरकार द्वारा भी कोचिंगों को लेकर गाइड लाइन जारी की गई है। इन डमी स्कूलों की आड़ में चल रही फर्जी स्कूलों/कोचिंगों पर जल्द कार्यवाही कर बंद करवाया जाएगा। अवैध मीट की दुकानों पर भी जल्द कार्यवाही की जाएगी। सीएचए व रोडवेज बसों वाले मामले में जिला कलक्टर ने कहा ये दोनों मुद्दे राज्य सरकार से जुड़े हुए हैं। इनके लिए राजस्थान सरकार को अवगत करवाया जाएगा। ऑन लाइन गेम वाला मामला केंद्र सरकार से संबंधित है तो इसे लेकर भी केंद्र सरकार को लिख दिया गया है। होम गार्ड जवान स्व. संतोष मुदगल व स्व. जवान प्रहलाद सिंह वाले मामले में राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति आ गई विभाग को फाइल भिजवा दी गई है। अवैध मीट की दुकानों को लेकर नगर परिषद आयुक्त मोनिका सोनी ने कहा जल्द ही इन पर कार्यवाही कर इनको बंद करवाया जायेगा। सर्व समाज के मुद्दों पर जिला प्रशासन की कार्यवाही की आम सहमति के बाद युवाओं द्वारा धरना समाप्त कर दिया गया। विजय मीणा ने कहा जिला कलक्टर के आश्वासन के बाद सर्व सहमति से धरना उठा लिया गया है। राकेश सैनी बनियाना,विजय मीना गुढलिया,मोनू पंडित,प्रेम अडवाणी आदि लोग मौजूद थे!

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!