पहलवानों के समर्थन में सत्याग्रह
तहसील कार्यालय के समक्ष एक दिन का उपवास रख । केंद्र सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश ,
पदमपुर . यौन उत्पीड़न के आरोपी भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में क्षेत्र के लोगों ने तहसील के सामने एक दिन का उपवास रखकर सत्याग्रह कर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की गई I
किसान सभा के जिला महासचिव गुरचरण सिंह मोड़ ने मोदी सरकार पर तानशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी के किसानों की हत्या के मुख्य अभियुक्त अजय मिश्रा टेनी को सरंक्षण देने वाली मोदी सरकार अब बृजभूषण शरण सिंह के साथ खड़ी है ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को न्याय देने में नाकाम रही सरकार को नैतिकता से सत्ता छोड़ देनी चाहिए
कॉमरेड रविन्द्र तरखान ने कहा कि रेसलिंग में बहुत लड़कियां है जिनके साथ शोषण किया गया है तो सरकार बृजभूषण क्यों बचा रही है उन्होंने कहा प्रधानमंत्री से अब कोई उम्मीद नहीं बची है अब जनता को संघर्ष में आगे आना चाहिए ।
सत्याग्रह के संयोजक सुखवीर सिंह फ़ौजी ने कहा कि विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने वाले पहलवानों के आत्मसम्मान की लड़ाई में हम आंदोलन को तेज करेंगे गूंगी बहरी हो चुकी केंद्र सरकार के यह आंदोलन सबक सिखाएगा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा ने कहा कि देश का गौरव करवाने वाली देश की पहलवान बेटियों के साथ अन्याय किसी भी सूरत में बर्दाश्त से योग्य नहीं है , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए ठोस कदम उठाने होंगे अन्यथा देश की जनता चुप नहीं बैठने वाली I किसान सभा के पूर्व अध्यक्ष अमतेंद्र सिंह क्रांति, दिलबाग सिंह संधू, जसवीर सिंह 9 डीडी ने भी कुश्ती संघ के अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पहलवानों को न्याय देने की मांग की ।
इस मौके पर आप पार्टी के वरिष्ठ नेता अरन सिन्धु ,प्रिन्द्र मांगट , नक्षत्र सिंह बुट्टर, नायब सिंह हेयर, जगदीश दुपगा, दर्शन सिंह मल्ली, राजेंद्र सिंह मोड़, मंगल सिंह, सोहन महिया, मलकीत सिंह बराड़, गुरपाल सिंह, गुरविंदर सिंह, बब्बू ढिल्लों, कुलदीप साऊ, हरविंद्र सिंह सांवतसर, जसकरण सिंह, श्रमिक नेता हंसराज खुंडिया, रूपराम आदि भी शामिल रहे । बार एसोसिएशन द्वारा भी जंतर मंतर पर बैठी पहलवान बेटियों के न्याय हेतु सत्याग्रह को समर्थन दिया । एंव बलविंदर सिंह केंद्र मनीराम मंडा दयाराम शर्मा सहित अन्य एडवोकेट मौजूद रहे ।