सत्यनारायण चांदा को राजस्थान मीडिया प्रभारी पद पर किया नियुक्त
चाकसू : यहां रविवार को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक और अत्याचार विरोधी टाइगर संस्थान में जयपुर जिले के चाकसू तहसील के हूंकण गांव निवासी सत्यनारायण चांदा को संगठन में राजस्थान मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया है । संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एल मीणा ने मीडिया क्षेत्र में अच्छे काम करने पर चांदा को राजस्थान प्रदेश के मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है । और वही राजस्थान क्षेत्र में जितने भी भ्रष्टाचार हो रहे हैं । उनको प्रमुखता से मीडिया के माध्यम से उजागर किया जायेगा वहीं चांदा को कई लोगों ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई शुभकामनाएं दी गई है । वही चांदा ने संस्थान के सभी पदाधिकारी का राजस्थान स्टेट मीडिया के चीफ बनाने पर आभार जताया गया है ।