Dark Mode
प्रकृति को बचायें परिंडे एवं पेड़ लगाएं- प्रधानाध्यापक भंवर नायक

प्रकृति को बचायें परिंडे एवं पेड़ लगाएं- प्रधानाध्यापक भंवर नायक

सीकर। नवलगढ़ रोड़ स्थित नायक शमशान भूमि में राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्थान लक्ष्य शिक्षा एण्ड हेल्प सेन्टर रजि. दिल्ली द्वारा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र नाथ लोहरा, संरक्षक चन्दा सिंह नायक, सलाहकार बलवान सिंह रूड़की के दिशानिर्देशानुसार ग्लोबल वार्मिग को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्रांति के तहत् राष्ट्रीय लक्ष्य शिक्षा एण्ड हेल्प सेंटर सीकर टीम द्वारा ऑक्सीजन युक्त एवं औषधीय पौधे लगाएं। वहीं हमारे पर्यावरण को शुद्धीकरण करने वाले बेजुबान पक्षियों के लिए दाना पानी के परिंडे लगाकर शिक्षा सेन्टर ने पर्यावरण बचाने का संदेश दिया एवं नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस  कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक भंवर सिंह नवलगढ़, एडवोकेट राकेश कुमार सुरतगढ़, मोक्षधाम अध्यक्ष विनोद नायक, भामाशाह मीना देवी पत्नी मुकेश कागड़ा, जगदीश बानूड़ा, मुकेश आरपीएफ गुहाला, कमलेश ढेण्डवाल, बबलू नायक, ओम प्रकाश हठवाल, श्याम तंवर, नन्द लाल नवलगढ़ सहित संस्थान के सदस्य मौजूद थे। प्रधानाचार्य भंवर सिंह ने बताया कि राष्ट्र कि लक्ष्य शिक्षा एण्ड हेल्प सेंटर सीकर शाखा द्वारा  वृक्षारोपण का अभियान जारी रहेगा श्री सिंह ने कहां कि लक्ष्य शिक्षा एण्ड हेल्प सेंटर द्वारा नायक समाज के छात्र छात्राओं के उत्थान के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नि:शुल्क योगदान दे रही है जो एक सराहनीय कदम है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!