परिंदे बचाओ परिंडे़ लगाओ व श्रमदान शिविर का आयोजन
नारायणपुर। उपखण्ड के प्राचीन अरावली पर्वतमाला की तलहटी में बसा खेड़ापति बाबा पीर संज्यानाथजी महाराज की तपोस्थली धामेड़ा धाम में शनिवार को कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा महंत विनयनाथ महाराज के सानिध्य में परिंदे बचाओ परिंडे लगाओ व श्रमदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान मन्दिर परिसर की साफ सफाई की गई। संस्था द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण बचाओ पेड़ पौधे लगाओं महा अभियान के अन्तर्गत लगाए गए पौधों में पानी दिया गया तथा पक्षियों के लिए पानी के परिंडो़ में पानी भरा गया। इस अवसर पर भक्तों एवं ग्रामीणों को प्रतिदिन परिंडे़ भरने, पेड़ पौधे लगाने एवं नशा से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सचिव सुनील कुमार शर्मा, देवीलाल यादव, बनवारी सैनी, बंशीराम गुर्जर, प्रियांशु गुर्जर, सियाराम सैनी, लेखराज सैनी, प्रहलाद सैनी, गायत्री शर्मा, मोहन रावत सहित आदि लोग मौजूद थे।