Dark Mode
सवाई माधोपुर: एमसीएचएन दिवस पर किया गया टीकाकरण

सवाई माधोपुर: एमसीएचएन दिवस पर किया गया टीकाकरण

सवाई माधोपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर जिले में गुरुवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीके लगाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी ने बताया कि गुरुवार को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सत्रों का आयोजन कर टीकाकरण किया गया। वंचित बच्चों का टीकाकरण कर इसकी प्रविष्टियां यूविन पर दर्ज की गयी। जिले में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। जिले के प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनवाड़ी केंद्रों में गुरुवार को एमसीएचएन डे पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीके लगाए गए। साथ ही टीकाकरण सत्रों की प्रभावी मॉनिटरिंग की गई। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। गर्भवती महिलाओं के साथ बच्चों को टीकाकृत किया गया। गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था, टीकाकरण, पोषण, संतुलित आहार, बच्चों का वजन लिया गया, समय पर एएनसी चेकअप करवाने संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव व पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की गई। आयोजित किए गए सत्रों का जिला स्तरीय, खंड स्तरीय अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर ओडीके एप पर इंद्राज भी किया गया। व्यवस्थाऐं जांची गई व अधिकारियों द्वारा रिकॉर्ड संधारण की जांच भी की गई। सत्रों में जिन स्थानों पर कमियां पाई गई उनमें सुधार के निर्देष दिए गए। सभी वैक्सीनेटर्स को प्लान के अनुसार समय पर सम्पूर्ण टीकाकरण करने हेतु पाबन्द किया गया एवं आंगनबाडी केन्द्र पर साफ-सफाई एवं पूरक पोषाहार एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारियां दी गयी। आशाओं द्वारा की जाने वाली एचबीएनसी विजिट, ड्यू लिस्ट एवं परिवार कल्याण कार्यक्रमों के रजिस्टरों की जांच कर रिकॉर्ड संधारण करने हेतु निर्देश प्रदान किये गये।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!