सांवलिया सेठ की 16 वीं पैदल यात्रा रवाना
टोंक । जिला मुख्यालय के गोल डूंगरी हनुमान मंदिर सरवराबाद से सांवलिया सेठ की 16 वीं पैदल यात्रा शनिवार को ध्वज पूजन के साथ भक्तिभाव से एड. रामदास सैनी के नेतृत्व में रवाना हुई। चित्तौडग़ढ़ जिले मंडफिया में स्थित सांवलिया सेठ की पदयात्रा को पार्षद राहुल सैनी, पूर्व पार्षद चौथमल सैनी, भाजपा युवा नेता विनायक जैन ने पदयात्रा ध्वज का विधि विधान से पूजन कर पदयात्रियों को माला पहनाकर रवाना किया। पूर्व सदर अध्यक्ष पीरुलाल पटेल ने बताया कि पदयात्रा शनिवार को गोल डूंगरी हनुमान मंदिर सरवराबाद से रवाना हुई, जो शहर के मुख्य बाजार होते हुए देर शाम पदयात्री ग्राम भरनी पहुंचे, जहां यात्रियों का विश्राम हुआ। उन्होने बताया कि 23 जुलाई को पदयात्रा भरनी से सुबह रवाना होकर देवली के ग्राम ऊंचा पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम किया जावेगा, 24 जुलाई को खजुरिया में रात्रि विश्राम, 25 जुलाई को धामनिया में रात्रि विश्राम, 26 जुलाई को वरुन्दनी माताजी परिसर में रात्रि विश्राम, 27 जुलाई को बस्सी चित्तौड़ में रात्रि विश्राम, 28 जुलाई को देवरी में रात्रि विश्राम कर 29 जुलाई को सांवरिया सेठ के दर्शन करेंगे। सांवलिया सेठ के दर्शन के पश्चात पर यात्री अपने अपने ठिकानों पर रवाना होंगे। इस मौके पर महावीर चौहान, पूर्व सदर अध्यक्ष चौथमल निवाईवाल, राजेश किशन कीर जगदीश निवाईवाल, लालचंद बागड़ी, दिलीप प्रजवानी, सरवण अजमेरा, गणेश सांखला, कानाराम हरसोरा, कमलेश जागीरदार, लालाराम सांखला, भगवान मारोठिया, जगदीश खजुरिया, ताराचंद कीर, छोटू लाल अजमेरा, जगदीश कीर, रामस्वरूप कीर एवं पीरुलाल बंटा वाले सहित कई लोग पदयात्रा में मौजूद रहे