Dark Mode
सायला : कृषि केंद्र पर महिलाओं को बाजरा बीज का वितरण

सायला : कृषि केंद्र पर महिलाओं को बाजरा बीज का वितरण

सायला। स्थानीय कृषि केंद्र उम्मेदाबाद में महिलाओं को बाजरा बीज का निःशुल्क वितरण किया गया। कुल 300 किट वितरित किए गए, जिनमें प्रत्येक महिला को उन्नत किस्म का प्रमाणित बाजरा बीज दिया गया। बीज वितरण कार्यक्रम की निगरानी कृषि पर्यवेक्षक पदमाराम जीनगर द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि यह वितरण महिला कृषकों को सशक्त बनाने और खरीफ सीजन की तैयारी को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं और योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की। स्थानीय किसानों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण बीज समय पर प्राप्त हुआ है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!