पाठशाला के बच्चो ने की नारेली को धार्मिक यात्रा
मदनगंज किशनगढ़। सुज्ञान जागृति महिला मंडल द्वारा हाउसिंग बोर्ड स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में संचालित वीर पाठशाला के बच्चो को नारेली तीर्थ क्षेत्र को धार्मिक यात्रा करवाई। धार्मिक यात्रा में 31 बाल बालिकाओं ने भाग लिया। मंडल की अध्यक्ष कनक ने बताया कि पाठशाला के बच्चो को धार्मिक शिक्षा देने के उद्देश्य से यात्रा का आयोजन किया गया। पंडित रोहित शास्त्री के निर्देशन में नारेली स्थित श्री मुनिसुव्रतनाथ मंदिर में बच्चो ने श्रीजी के अभिषेक करने के साथ ही पूजन विधि सिखाई गई। बच्चो ने नारेली के पहाड़ को वंदना करते हुए मंदिरों के दर्शन किए। आर के मंदिर में लगी झांकियों को जानकारी दी तथा गोशाला में जाकर गायों को चारा खिलाकर सेवा कर धर्म लाभ लिया। बच्चो को धर्म के साथ त्याग व दान की महिमा बताकर धार्मिक ज्ञान दिया। गार्डन में झूलों का भी आनंद लिया। बच्चो ने श्री महावीर जिनालय, श्री पदम प्रभु जिनालय के दर्शन भी किए। इस दौरान सूज्ञान जागृति महिला मंडल अध्यक्ष कनक, मंत्री मंजू, कोषाध्यक्ष मीना पाटनी आदि मौजूद थी।