स्कूल के बच्चो ने किया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का विजिट
फतेहपुर शेखावाटी । आज राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी के तहत मंगलवार को सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई की और से अधिशाषी अभियन्ता देवेंद्र कुमार सैनी के मागदर्शन में स्कूल के कक्षा 12 साइंस के विद्याथियों ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का विजिट करवाया गया । छात्र छात्राओ ने जानी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्य प्रणाली की तकनीकी जानकारी दी। कार्यक्रम में संवेदक एलएंडटी के सहायक निर्माण प्रबंधक राजेश सुंदरम ने बच्चो को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से तकनीकी जानकारी दी केप के कमलेश कुमार शर्मा ने सिवरेज प्रणाली के उपयोग रखरखाव व विद्यार्थीयों की भुमिका पर बताया। इस कार्यक्रम में स्कूल के व्याख्याता चंद्रशेखर एलएंडटी के क्वालिटी इंजीनियर अरूप खान, सावन नजमी सहित 34 छात्र छात्राओं उपस्थित रहे।