खेतड़ी में विद्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित
खेतड़ी । शिक्षाविद स्व. डॉ बीएल मेहरड़ा की 81 वी जयंती पर आयोजित छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा व एमकेएम सीनियर सेकंडरी स्कूल खेतडी का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ संजीव कुमार सहायक कुलसचिव व खेल प्रभारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर व कार्यक्रम की अध्यक्षता खेतडी विकास समिति की अध्यक्ष विनोदिनी मेहरड़ा ने की इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सुमेर सिंह डीजीएम हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड रहे । छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा में प्रथम निशा को 21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र दूसरे स्थान पर वंशिता को 11 हजार रु व प्रशस्ति पत्र व तीसरे स्थान पर अजंलि कुमारी को 51 सौ रुपए की नगद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।कार्य्रकम में समिति के सचिव डॉ अमित मेहरड़ा ने कहा कि अब हम स्कूली शिक्षा में एक नया आयाम लिखने जा रहे है जिसके अंतर्गत न्यूनतम शिक्षण में विद्यार्थी को उच्च स्तरीय शिक्षा दी जायेगी जो कि मेरे पिताजी डॉ बी एल मेहरड़ा का सपना था । कार्यक्रम का संचालन डॉ मोहित सक्सेना ने किया। इस अवसर पर डॉ सुरेन्द बेरबा, डॉ संतोष सैनी , मनोज शर्मा, जितेंद्र सैनी, महावीर प्रसाद तोगड़िया, प्रोफेसर जगबीर,डॉ बजरंग लाल,डॉ सुनील कुमार ,कमलेश दुबे , व समस्त समिति का स्टाफ मौजूद रहा।