विद्यालय स्टाफ बना भामाशाह विद्यालय में इनवर्टर व सोफा भेट किया
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोल्याणा में शुक्रवार को प्रिंसिपल एवं विद्यालय स्टाफ ने विद्यालय की भौतिक सुविधाओं की बेहतरी के लिए 40,000 चालीस हजार रुपए मूल्य का एक इन्वर्टर ओर सोफा सेट भेंट किया। इन्वर्टर से विद्यालय मे बिजली जाने के उपरांत भी कार्य होते रहेंगे ओर सोफा सेट से प्रधानाचार्य कक्ष में अभिभावकों ओर आने वाले अतिथियों का समुचित आतिथ्य हो सकेगा, जिसका सकारात्मक प्रभाव विद्यालय की समस्त गतिविधियों पर पड़ेगा। प्रधानाचार्य बनवारी लाल मीणा ने समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। विद्यालय स्टाफ के सभी सदस्य बद्रीनारायण मीणा,राकेश कुमार साटोलिया,रवीन्द्र सिंह माहुर,ममता शर्मा,गोपाल लाल गुप्ता, हरिओम, प्रकाश,सुरेश कुमार वर्मा,बबलेश मीणा, राजकुमार कुम्हार, योगेश सोनी, मुकेश कुमार मीणा,किरण मीणा, महैन्द्र कुमार जागा,संजय कुमार, ममता शर्मा,कनिष्ठ लिपिक ने कहा कि प्रधानाचार्य द्वारा सभी नवाचारों ओर विद्यालय की सुविधाओ की बेहतरी के लिए आगे भी बढ़ चढ़कर सहयोग किया जाता रहेगा। विद्यालय मे भामाशाहों को भी अधिकाधिक सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जाता रहेगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय की विकास ओर विद्यार्थियों के क्षमतावर्धन के लिये भारती फाउंडेशन का सहयोग भी सराहनीय है।