Dark Mode
विधालय का वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

विधालय का वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम हुआ सम्पन्न


बीकानेर। राजकी उच्च प्राथमिक विद्यालय डारो के मोहल्ले में स्थित विधालय में गुरुवार को विधालय का वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कनिष्ठ अभियंता प्रवीण व्यास, विशेष मेहमान के रूप में स्थानीय मजदूर नेता एवं समाजवादी मोहम्मद हुसैन थे , इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन दया ने की। इस अवसर पर शुरुआत में लक्ष्मी देवी पुरोहित ने सरस्वती वंदना करके कार्यक्रम की शुरुआत की, अशोक आचार्य, राजेंद्र मारू ,एवं अजय मारू ने विधालय के वार्षिक कार्यक्रम में आयें सभी मेहमानों तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कक्षा 1 से आठवीं तक के प्रथम एवं द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया गया, इस कार्यक्रम का संचालन चंद्रकला भादाणी ने किया ,इस कार्यक्रम में सहायक सयोग समीर अजमेरी ने किया ,इस शाला की प्रधानाध्यापक करिश्मा कस्वा ने आखिर में सभी का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!