 
                        
        सोभासरिया में मनाया विज्ञान दिवस
सीकर। सोभासरिया महाविद्यालय में 28 फरवरी को विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान संकाय द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन द्वारा खोजे गए रमन इफेक्ट पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में ग्रुप प्राचार्य डॉ एल सोलंकी, ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा, सोभासरिया महाविद्यालय प्राचार्या डॉ हर्षिता गर्ग एवं समस्त व्याख्याता उपस्थित रहे। छात्रों द्वारा इस अवसर पर विभिन्न प्रयोग एवं मॉडल प्रदर्शित किए गए। ग्रुप प्राचार्य डॉ सोलंकी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों द्वारा छात्रों में वैज्ञानिक सोच का निर्माण होता है। प्राचार्या डॉ गर्ग ने कहा कि प्रायोगिक परीक्षणों द्वारा छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है। छात्रों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उन्होंने वैज्ञानिक परीक्षणों पर बल दिया और छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल व प्रयोगों की प्रशंसा की।
 
                                                                        
                                                                    