
वैज्ञानिक डॉ सर्वेश्वर प्रसाद व्यास एवं प्रहलाद कुमार पारीक ने दिया व्याख्यान
सरवाड़. कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय स्तर के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सर्वेश्वर प्रसाद व्यास एवं राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ हैवी वाटर प्लांट रावतभाटा के रिटायर्ड वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रहलाद कुमार पारीक ने व्याख्यान दिया। वार्ताकारों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ सर्वेश्वर व्यास ने वार्ता में इसरो अनुसंधान केंद्र की कार्य प्रणाली व अनुसंधान की उपयोगी एवं सार्थक जानकारी दी साथ ही चंद्रयान-2, चंद्रयान-3 व उपग्रह प्रक्षेपण की कार्य प्रणाली की जानकारी देकर जीपीएस सिग्नल, वर्षा, आपदा, समुद्र की स्थिति एवं गगनयान पर किए जा रहे कार्य के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी । उन्होंने इसरो के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी किस प्रकार से विज्ञान के क्षेत्र में अपना केरियर बना सकते हैं इसके बारे में भी जानकारी दी। तत्पश्चात चंद्रयान- 3 के लांचिंग की एक टेली फिल्म दिखाते हुए विद्यार्थियों से प्रश्नोत्तरी के द्वारा उसे प्राप्त जानकारी के प्रश्न पूछ कर सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। इसके पश्चात वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रहलाद कुमार पारीक ने नाभिकीय विखंडन की संरचना व उसकी कार्य विधि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और हैवी वाटर प्लांट रावतभाटा के बारे में उत्पन्न किया जा रहे उत्पादित हैवी वाटर की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ सर्वेश्वर प्रसाद एवं प्रहलाद कुमार पारीक का ऊपरना पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य शिव प्रकाश पारीक ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य गोपीलाल कीर, राजेश कुमार शर्मा सांकरिया, दीपेश कुमार सिसोदिया , यशराज गुर्जर, लालचंद रातावाल, हंसराज फुलवारी, महेंद्र चौहान, बाबूलाल रेगर, मुकेशी मीणा, मधु सैनी, गणपत लाल वर्मा, नंदकिशोर शर्मा, हंसराज योगी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।