स्काउट गाइड कार्यालय का उद्घाटन आज
रतनगढ़ । स्काउटिंग के जनक लॉर्ड बेडेन पावेल की जयंती चिंतन दिवस के शुभ अवसर पर आज गुरूवार 22 फरवरी 2024 को विदुर जी मंदिर के पास ,वार्ड नंबर 29 में स्थित राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ के कार्यालय का उद्घाटन प्रातः 11:15 बजे किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए स्थानीय संघ सचिव नरेंद्र स्वामी ने बताया कि स्काउट परिवार से जुड़े समस्त सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के समस्त सदस्य पूर्ण स्काउट- गाइड गणवेश में उपस्थित रहेंगे ।