Dark Mode
स्काउटिंग गाइडिंग जीवन जीने की कला , बिजारणिया

स्काउटिंग गाइडिंग जीवन जीने की कला , बिजारणिया

18वीं राष्ट्रीय जंबूरी सम्मान समारोह आयोजित

 
पलसाना। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ मुख्यालय पलसाना  18वीं राष्ट्रीय जंबूरी सम्मान समारोह का आयोजन रविवार सामाजिक विकास मंच के द्वारा  किया गया। प्रातः 10:30 तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से प्रभारी सहायक जिला आयुक्त स्काउट राजेंद्र कुमार मीणा ने हरी झंडी दिखाकर स्काउट गाइड की राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता करने वाली स्काउट गाइड रैली को रवाना किया।  सामाजिक विकास मंच के अध्यक्ष महावीर सिंह बिजारणिया ने बताया कि रोहट पाली में 1जनवरी से 10 जनवरी तक आयोजित 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी में सहभागिता करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन के साथ संपूर्ण राजस्थान को चीफ कमिश्नर शील्ड प्राप्त कर गौरव हासिल हुआ। राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि अर्जित करने वाले ग्रुप जिसमें शहीद सीताराम कुमावत एवं तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलसाना, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड्डा खुर्द राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुराठडा, सरोजिनी नायडू स्वतंत्र गाइड कंपनी पलसाना के 50 संभागी स्काउट गाइड, स्काउटर गाइडर का सम्मान समारोह  सामाजिक विकास मंच पलसाना के संयुक्त तत्वाधान में  राष्ट्रीय राजमार्ग 52 स्थित रिद्धि सिद्धि गार्डन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य चौधरी रामनारायण बिजारणिया ने की। बिजारणिया ने अपने उद्बोधन में कहा की स्काउटिंग गाइडिंग जीवन जीने की कला का संगम है। यह बच्चों के सर्वागीण विकास में सहायक है। इन्होंने स्काउट गाइड के द्वारा मेले में  सेवा कार्य तथा अन्य कार्यों की भी सराहना की। इस दौरान पप्पू छैला एंड पार्टी द्वारा शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ के सचिव पवन कुमार शर्मा ने स्काउट आंदोलन की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय जंबूरी की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। शर्मा ने सामाजिक विकास मंच के द्वारा किए गए सम्मान समारोह की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच के द्वारा अतिथियों को साफा पहनाकर प्रतीक चिन्ह दिया गया। तथा सभी स्काउट गाइड संभागी को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो भेंट किए गए।  कार्यक्रम का रामगोपाल चोटिया ने संचालन  किया। इस मौके पर सचिव पवन कुमार शर्मा, महेश कुमार फुलवारिया, सांवरमल छब्बरवाल, अवधेश कुमार बारेठ, गाइडर कविता शर्मा, कैलाश चंद , सुरेश कुमार एवं सामाजिक विकास मंच के पदाधिकारी कार्यकर्ता सदस्य मौजूद थे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!