Dark Mode
स्काउट का वार्षिक अधिवेशन व राज्य पुरस्कार सम्मान समारोह हुआ

स्काउट का वार्षिक अधिवेशन व राज्य पुरस्कार सम्मान समारोह हुआ

बहरोड़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ बहरोड का वार्षिक अधिवेशन व राज्य पुरस्कार सम्मान समारोह शनिवार को स्काउट प्रार्थना से शुरू और राष्ट्रगान के साथ ओमेगा पब्लिक स्कूल बर्ड़ोद में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि चेयरमैन छोटेलाल और कृष्णा व रामकला यादव सहायक जिला कमिश्नर गाइड स्थानीय संघ बहरोड रही। इसमें वर्ष भर का आय और व्यय का लेखा जोखा कोषाध्यक्ष रतिराम ने प्रस्तुत किया। 200 से अधिक राज्य पुरस्कार प्राप्त स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर को प्रमाण पत्र, माला व मोमेंटो शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में शिक्षाविद स्काउट विभाग के पुराने और नए स्काउट गाइडर उपस्थित रहे। स्काउट में प्रवेश से लेकर राष्ट्रपति अवार्ड तक की जानकारी दी गई। स्थानीय संघ बहरोड की बड़ी संख्या में जंबूरी जाने तक खाटू श्याम सेवा या मनसा माता दहमी की सेवा गौशाला और प्याऊ लगाकर स्काउट गाइड के द्वारा वर्षभर किए गए कार्यों की सराहना हुई। स्काउट विभाग बहरोड के प्रधान घनश्याम योगाचार्य, सचिव धर्मवीर, प्रवीण कुमार, विनोद, रतीराम, सतपाल, संयुक्त सचिव रेणुका यादव, कमला, शिल्पी, विजयलक्ष्मी, सुनीता यादव और बड़ी संख्या में शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि, स्काउट व गाइड उपस्थित रहे। ओमेगा स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप यादव, पूनम और बर्ड़ाेद नगर पालिका चेयरमैन छोटेलाल का स्काउट विभाग को विशेष सहयोग रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!