Dark Mode
बसंत पंचमी मेले में स्काउट्स कर रहे जल सेवा

बसंत पंचमी मेले में स्काउट्स कर रहे जल सेवा

 

दौसा - राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ दौसा के तत्वावधान में बसंत पंचमी मेले के दौरान जल सेवा शिविर लगाया जा रहा है । जिसमें स्काउट रोवर्स द्वारा मेले में आने वाले महिला पुरुष व बच्चों को सुबह से शाम तक पानी पिलाया जा रहा है । सचिव ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में रोवर लीडर मनीष कुमार शर्मा , कश्मीर से कन्याकुमारी तक दौड़ पूरा करने वाला रोवर हीरालाल महावर , राष्ट्रपति रोवर मोहसिन खान , कुलदीप सिंह राजपूत , हेमन्त , नितिन व सुरेंद्र मीना अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रधान रतन लाल डंगायच, अध्यक्ष कृष्णमोहन जोशी, गोविंद नारायण तिवाड़ी ने स्काउट्स के कार्य की सराहना की ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!