Dark Mode
आयुष्मान भारत के अंतर्गत चिकित्सा विभाग द्वारा की जाएगी स्क्रीनिंग

आयुष्मान भारत के अंतर्गत चिकित्सा विभाग द्वारा की जाएगी स्क्रीनिंग

 

जिला कलेक्टर, एडीएम, एस पी कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों में होगी स्क्रीनिंग

 
 
 
सवाई माधोपुर । सौ दिवसीय फिट हैल्थ कैम्पेन  के अंतर्गत सभी का आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बनाया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट, अतिरिक्त जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, पुलिस लाइन, एडवोकेट चेम्बर्स के अधिकारियों व कर्मचारियों का  आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट आईडी बनाई जाएगी जिसमें सभी का स्वास्थ्य डाटा फीड किया जाएगा। इसके लिए चिकित्सा विभाग की ओर से टीमों का गठन किया गया है।
 
विभाग द्वारा सीईओ कार्यालय, उपभोक्ता, जिला रसद, अभिभाषक संघ, एसपी कार्यालय, जिला कलेक्टर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, कोषाधिकारी, सांख्यिकी, डी ओ आई टी, कारागृह, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में स्क्रीनिंग की जाएगी। 
 
आभा आईडी स्क्रीनिंग में यह होगी जांच*
सौ दिवसीय फिट हैल्थ कैम्पेन के तहत आयुष्मान भारत हैल्थ अकाउंट(आभा आईडी ) बनाने के दौरान बीएमआई(बाडी मैक्स इंडेक्स), ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच होगी। ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर व सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की जायेगी। इसके लिये सभी चिकित्सा अधिकारीयों व पैरामेडिकल स्टॉफ को प्रशिक्षण दिया गया है। आभा आईडी में लाभार्थी की पूरी डिटेल होगी व आईडी कार्ड के माध्यम से कही भी उपचार लेने पर मरीज की पूरी हिस्ट्री चिकित्सक के पास रहेगी।
 
डिप्टी सीएमएचओ डॉ अनिल जैमिनी ने बताया कि जीवनशैली में बदलाव, शुद्व भोजन का अभाव, प्रदूषण एवं गैर संचारी रोगों के प्रारंभिक अवस्था में निदान एवं नियमित समुचित उपचार के अभाव के कारण 63 प्रतिशत से अधिक मृत्यु गैर संचारी रोग के कारण होते हैं जिसमें मुख्यत कार्डियोवस्कुलर डिजीज, सीओपीडी, क्राॅनिक किडनी डिजीज, डायबिटीज, लकवा एवं कैंसर है। पोस्ट कोविड काम्पिलिकेशन भी मुख्यत यही बीमारियां है। गैर संचारी रोगों की प्रारंभिक अवस्था में निदान एवं समुचित उपचार तथा बेहतर जीवनशैली अपनाने हेतु सौ दिवसीय फिट हैल्थ कैम्पैन का चरणबद्व आयोजन किया जा रहा है।
 
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!