Dark Mode
एसडीएम भड़िया ने किया महंगाई राहत शिविर का निरिक्षण

एसडीएम भड़िया ने किया महंगाई राहत शिविर का निरिक्षण

तारानगर. तारानगर उपखंड अधिकारी सुभाष कुमार भड़िया व विकास अधिकारी संत कुमार मीणा ने मंगलवार को कस्बे के ओसवाल पंचायत भवन में चल रहे महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया। पार्षद सहदेव सिंह भाटी ने वार्डवासियों को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम भड़िया भड़िया ने कहा कि 40 प्रतिशत पंजीयन हो चुका है। प्रशासन और जनता सक्रिय है उसी का परिणाम है। सरकार आमजन को राहत के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर मुंशी खाँ तेली, महेश मंत्री, गोपालराम, महेन्द्र कुमार, असरफ, शक्तिसिंह, नितेश सहित नगरपालिका के कर्मचारी शिविर में उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!