पदभार संभालने के बाद एसडीएम ललित मीना ने पुरातत्व स्थलों का दौरा कर जाने हालात
वैर. जिला धौलपुर के सेपऊं उपखंड से स्थानांतरित होकर आए ललित मीना आर ए एस ने उपखंड अधिकारी वैर का कार्यभार सोमवार को संभाल लिया, इससे पूर्व हुए उपखंड अधिकारी का कार्य मुनि देव यादव देख रहे थे जिनका स्थानांतरण भरतपुर भू प्रबंध अधिकारी पद पर हुआ है | बार एसोसिएशन वैर के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष हरि सिंह फौजदार के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित कर एसडीएम मीना का स्वागत किया, कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट देवेंद्र पाठक ने किया एसडीएम मीना ने अपने उद्बोधन में बताया कि लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किए जाएंगे मैं हर वक्त समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर हूं आप किसी भी समय मुझसे मिल सकते हैं, अधिवक्ताओं ने भी एसडीएम को अपना और बार का पूर्ण सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया , एसडीएम ने पदभार संभालने के बाद पुरातत्व महत्व के स्थलों फूलबाड़ी,सफेद महल, आदि का निरीक्षण किया, निरीक्षण करने के समय नगर पालिका चेयरमैन विष्णु महावर, कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी एवं विकास अधिकारी सुरेश बागोरिया, तहसीलदार सुरेश सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे, इस अवसर पर मीना ने बताया कि मैंने दौरा कर समस्याएं नोट की है ऐतिहासिक स्थलों का जो भी इंप्रूवमेंट करना संभव होगा किया जाएगा , अधिकारियों के साथ मीटिंग कर योजनाबद्ध तरीके से प्लान किया जाएगा कहां दीवाल टूटी हुई है कहां दीवाल बनानी है, फूल पौधे किस किस्म के किस स्थान पर लगाए जाने हैं, अतिक्रमण आदि को लेकर अन्य विभागों का सहयोग लेंगे व अच्छा खासा प्लान तैयार कर हम कोशिश करेंगे कि ऐतिहासिक स्थलों को जल्द से जल्द हम ऐसी स्थिति में लेकर आएं जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिल सके |