स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में एसडीएमसी बैठक का हुआ आयोजन
मांडलगढ़। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल मांडलगढ़ में दिनांक 12 दिसंबर को एसडीएमसी की बैठक प्रधानाचार्य ,राजेंद्र सिंह राणावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई | इसमें आगामी 16 दिसंबर को विद्यालय में होने वाली क्लस्टर लेवल मैथ्स ओलंपियाड के सफल आयोजन हेतु चर्चा की गई | साथ ही ब्लॉक,क्लस्टर ,जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा NCC में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन की एसडीएमसी सदस्यों द्वारा सराहना की गई| विद्यालय एवं विद्यार्थी हित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्तावों को अनुमोदन कर सर्वसम्मति से पारित किए गए | बैठक में सचिव हेमा धाकड़, विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार सनाढ़्य, एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शक्तावत ,अभिभावक अशोक कुमार जिनगर , राज भगत सिंह राठौड़ तथा स्टाफ सदस्यों में जगदीश शर्मा , सविता कुमारी ,शिमला, अशोक धोबी अक्षय पहाड़िया एवं विद्यार्थी प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह एवं इकरामुन्निसा सिलावट उपस्थित थे |