टोल नाका हटाने की मांग को लेकर एसडीएम का घेराव 21 जुलाई ,
पदमपुर . श्रीगंगानगर स्टेट हाइवे पर अवैध टोल बूथ हटाने की मांग को लेकर कई संगठन हुए लामबंद , 21 जुलाई को टोल हटाओ संघर्ष समिति द्वारा एसडीएम कार्यालय का किया जायेगा घेराव व प्रदर्शन , संघर्ष समिति को ब्लॉक कांग्रेस, बार संघ , टैक्सी यूनियन सहित अन्य संगठनों का मिला समर्थन , संघर्ष समिति अध्यक्ष दिलबाग सिंह संधू ने जनता की टोल कंपनी द्वारा अवैध टोल के खिलाफ़ लोगों में जन आक्रोश का वातावरण तेजी से बढ़ रहा है , घेराव मे बड़ी संख्या में शामिल हो सकते हैं आक्रोशित लोग ,
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने टोल नाका 18 बीबी स्थित प्रस्तावित घेराव की तैयारियों को लेकर आपात वैठक कर बताया कि अवैध टोल के खिलाफ लड़ाई संघर्ष समिति कि नहीं बल्कि उनकी है जो जानकारी के अभाव में टोल देने को मजबूर ह्रै । बार एसोसिएशन पदमपुर ने एक दिन का न्यायिक बहिष्कार कर कार्य स्थगन करने की घोषणा अध्यक्ष दयाराम सारस्वत के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने लिखित रूप में आंदोलन को समर्थन करने की ह्रै । सीआईटीयू यूनियन के प्रधान रूपराम व सचिव गोरा सिंह ने अवैध टोल बूथ हटाने की मांग का समर्थन करते हुए घेराव में शामिल होने का विश्वास दिलाया , जीप कार टैक्सी यूनियन के प्रधान अवतार सिंह व पिकअप यूनियन सुरेंद्र सिंह ने अवैध टोल वसूली पर अंकुश लगाने हेतु एसडीएम कार्यालय पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने की घोषणा की , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बन्टी नायक ने टोल हटाओ संघर्ष समिति के आंदोलन को लिखित देते हुए जिला कलेक्टर व मुख्यमंत्री को पत्र लिख जनहित में टोल बूथ हटाने की मांग की जायेगी । जनता ट्रक यूनियन व व्यापार मंडल से टोल हटाओ संघर्ष समिति ने मिलकर समर्थन मांगा है । दिलबाग सिंह संधु व हरविंद्र सिंह डेलवा ने बताया कि सुबह 11 बजे टोल हटाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में लोग एसडीएम कार्यालय पर एकजुट होंगे व पीडब्ल्यूडी व टोल कंपनी की मनमानी खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे ।