Dark Mode
अमित शाह  का ओडिशा दौरे का दूसरा दिन

अमित शाह  का ओडिशा दौरे का दूसरा दिन

761 करोड़ से बने हाईवे का इनॉगरेशन किया, शाम को BJP कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे


भुवनेश्वर . गृहमंत्री अमित शाह का आज ओडिशा दौरे का दूसरा दिन है। शाह ने सुबह 11 बजे भुवनेश्वर के लोक सेवा भवन में NHAI की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

इस मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, इस्पात और खान मंत्री प्रफुल्ल मल्लिक और NHAI के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

दोपहर में उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ वामपंथी उग्रवाद की स्थिति और आपदा प्रबंधन की समीक्षा की।
ओडिशा के 51 किमी लंबे हाईवे की खासियत...

शाह ने कामाख्यानगर और डुबुरी को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 53 पर 51 किलोमीटर लंबे 4-लेन का उद्घाटन किया।
51 किमी लंबे 4-लेन का निर्माण 761 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसमें दो बड़े पुल, सात छोटे पुल, सात अंडरपास, दो पशु अंडरपास और 1.73 किमी लंबा बाईपास है।
इस हिस्से में जंगली जानवरों की सुरक्षित आवाजाही को ध्यान में रखते हुए 160 मीटर और 80 मीटर लंबे एनिमल अंडरपास का भी निर्माण किया गया है।
ओडिशा BJP ऑफिस जाएंगे, पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे
अमित शाह आज ओडिशा के BJP ऑफिस भी जाएंगे। यहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शनिवार शाम को गृहमंत्री शाम छह बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इससे पहले वे एयरपोर्ट के लाउंज में होने वाली एक बैठक में शामिल होंगे। बैठक में कौन-कौन शामिल होगा, इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

कांग्रेस ने कहा- शाह नवीन पटनायक को बधाई देने आ रहे हैं
कांग्रेस ने अमित शाह के इस दौरे पर प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति ने कहा कि संसद में बीजद ने दिल्ली विधेयक का समर्थन किया था। साथ ही अविश्वास प्रस्ताव का भी विरोध किया था। इसीलिए शाह नवीन पटनायक को बधाई देने आ रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!