भाजपा नव मतदाता संपर्क अभियान का दूसरा चरण
नवलगढ़ . भाजपा कार्यकर्ताओ ने नव मतदाता संपर्क अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत निजी संस्थाओं में संपर्क किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नवलगढ़ शहर अभियान के संयोजक राकेश सैनी ने बताया की मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच रहे व विशिष्ठ अथिति के रूप भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, नव मतदाता अभियान विधानसभा संयोजक वीरपाल सिंह शेखावत,नव मतदाता अभियान विधानसभा सह संयोजक जिला मंत्री मंजू सैनी व पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष फूलचंद सैनी रहे। निजी शिक्षण संस्था में सभी नव मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन करके अतिथियों द्वारा उन्हें माला पहना कर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा नव मतदाता अभियान के अंतर्गत यह भाजपा का दूसरा चरण है जिसके अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नव मतदाताओं से संपर्क किया जा रहा है एवं उन्हें सम्मान करके भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है कि भारत के भविष्य में उनके वोट की जो अहम भूमिका होने जा रही है इसको लेकर इन सभी नव मतदाताओं का अभिनंदन करके उन्हें भाजपा युवाओं के लिए किस प्रकार से पूरे देश भर में कार्य कर रही है उनके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की जा रही है जिससे जोड़ने वाला नवमतदाता राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका अदा कर सके।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने नव मतदाताओं को अन्य युवा बंधुओं को अभियान में अधिक से अधिक जोड़ने वी शिक्षण संस्थाओं में इस अभियान को गति देने की बात कही। विधानसभा संयोजक डॉक्टर वीरपाल सिंह शेखावत ने अपने विचार रखते हुए कहा आज नव मतदाता आने वाले भारत का भविष्य है और यह भविष्य भारत के लिए सुखद हो यही प्रयास भारतीय जनता पार्टी का इस अभियान के नाते हैं।कार्यक्रम के अंत में शहर मंडल संयोजक शब्दप्रकाश बियान ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र भुदेका, युवा मोर्चा अभियान संयोजक चंद्रशेखर रावल, युवा मोर्चा मंत्री मोहित सिगोडिया, शक्तिकेंद्र संयोजक अजय नागौरा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सलीम खोखर, अजय सैनी, सुनील असवाल, मुकेश सैनी, लक्की सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मोजूद रहे।