Dark Mode
जिले मे

जिले मे "स्वास्थ्य दल- आपके द्वार" का दूसरा चरण प्रारम्भ

  • आगामी 30 सितंबर तक होगा आयोजन

  • मच्छर जनित बीमारियो की रोकथाम हेतु एन्टीलार्वल गतिविधियों सहित आमजन को किया जाएगा जागरुक

जयपुर। मच्छर जनित बीमारियो की रोकथाम व नियन्त्रण के लिए जिले मे "स्वास्थ्य दल- आपके द्वार" अभियान का दूसरा चरण सोमवार से प्रारम्भ हुआ, जो आगामी 30 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत सोर्स रिडक्शन, एन्टीलार्वल, एन्टीअडल्ट गतिविधियों के आयोजन के साथ ही आमजन को मौसमी बीमारियों के प्रति जागरुक किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. हंसराज भदालिया ने बताया कि बारिश के मौसम मे विशेषकर अगस्त, सितम्बर व अक्टूबर माह मे मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया जैसी मच्छर- जनित बीमारियां अधिक फैलती हैँ। मच्छरों के फैलाव को रोकने व बीमारियों की रोकथाम के लिए जिले मे गत 05 अगस्त से 31 अगस्त तक "स्वास्थ्य दल- आपके द्वार" अभियान का प्रथम चरण आयोजित किया गया। इसी कड़ी मे सोमवार से अभियान का दूसरा चरण प्रारम्भ हुआ, जो आगामी 30 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा। इसमे चिकित्सा विभाग समेत अन्य विभागों का भी अहम योगदान रहेगा। इस दौरान चिकित्सा विभाग की टीमें घर घर जाकर मच्छरों से निजात पाने के उपायों के साथ ही मौसमी बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए आमजन को जागरुक करेंगी।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. सुरेन्द्र कुमार गोयल ने बताया कि "स्वास्थ्य दल- आपके द्वार" अभियान के दूसरे चरण मे जिला स्तर व खंड स्तर पर पर गठित टीमों द्वारा सोर्स रिडक्शन, एन्टीलार्वल, एन्टीअडल्ट गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य-कार्मिकों द्वारा लार्वा मिले कंटेनरों को उपचारित करवाया जाएगा। पानी से भरे कंटेनरों और जल-भराव वाले स्थानों पर मच्छरों की व्युत्पत्ति को रोकने के लिए दवा (टेमीफोस, एमएल) डाली जाएगी। घर घर सर्वे किया जाएगा। बुखार के मरीजों को चिन्हित करने के साथ ही चिकित्सा संस्थानों मे लार्वा डेमोंस्ट्रेशन कर मच्छरों की व्युत्पत्ति के प्रति आमजन को जागरुक किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!