Dark Mode
महिला मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण

महिला मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण

डीडवाना। विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर डीडवाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान हेतु 9 बूथों हेतु मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।रिटर्निंग अधिकारी जीतू कुलहरी ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन क्षेत्र डीडवाना के विशेष नौ बूथों हेतु राजकीय बांगड़ महाविद्यालय डीडवाना पर मतदान दलों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ ।नौ विशेष बूथों में आठ बूथ महिला प्रबंधित तथा एक दिव्यांगजन प्रबंधित बूथ हेतु द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ ।महिला प्रबंधित आठ बूथ में बूथ संख्या 7 पालोट,बूथ संख्या 11 ठकरियास, बूथ संख्या 15 सिंघाना, बूथ संख्या 24 ,33 एवं 48 डीडवाना, बूथ संख्या 66 बालिया तथा बूथ संख्या 162 दौलतपुरा की संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया महिला मतदान दलों द्वारा संचालित होंगे ।बूथ संख्या 63 मंडाबासनी दिव्यांगजन कार्मिकों द्वारा संचालित किया जायेगा ।जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर रघुवीर सिंह ने बताया कि कार्मिकों को पी पी टी के माध्यम से मतदान दलों को संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया है ।समर्पित सहायक निर्वाचक अधिकारी डीडवाना भूपेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन क्षेत्र डीडवाना में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सतरंगी सप्ताह के द्वारा क्षेत्र में स्वीप गतिविधियां चलाई जा रही है ।आज छठे दिन महिला मतदाताओं को समर्पित करते हुए बाल विकास कल्याण अधिकारी डीडवाना एवं मौलासर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में रंगोली एवं महिला मार्च द्वारा अधिकाधिक मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!