Dark Mode
वृद्धाश्रम पहुंचे विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

वृद्धाश्रम पहुंचे विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Jodhpur : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों के तहत जोधपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जोधाणा वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के अध्यक्ष दिनेश त्यागी के निर्देशन में आयोजित किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव राकेश रामावत ने वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने वृद्धजनों की दिनचर्या, स्वास्थ्य सुविधाओं, भोजन व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत जरूरतों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

सचिव ने आश्रम में उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि निवासरत बुजुर्गों को आवश्यक सुविधाएं समय पर मिल रही हैं या नहीं। इस दौरान वृद्धजनों की समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों और विभिन्न विधिक सेवाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही उन्हें जरूरत पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया।

प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि ऐसे निरीक्षणों का उद्देश्य वृद्धाश्रमों में रह रहे बुजुर्गों की स्थिति का आकलन करना तथा उनके अधिकारों और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करना है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!